आरपीएफ द्वारा सरदार पटेल की जयंती मनाई गई
पानागढ़ (अमन राय): सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट द्वारा एक संकल्प के माध्यम से इस दिवस को पालन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित बल के सभी अधिकारियों ने शपथ ली राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को निष्ठा के संग निर्वाहन करने का संकल्प लिया. यह संकल्प आर पी एफ पानागढ़ के प्रभारी निरीक्षक पी के दास ने स्वयं भी किया और सभी अधिकारियों एवम जवानों को भी दिलवाया।संकल्प कार्यक्रम के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का प्रसाद सभी ने ग्रहण किया. मुक्ता रानी मिश्रा ने बल के सभी सदस्यों को पावन त्यौहार की प्रसाद दी.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?